पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ की कैंसर से मौत। 71 साल के अंशुमान की ब्लड कैंसर से एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बुधवार को निधन हो गया। भारतीय टीम के लिए 1975-1987 तक खेले।

अंशुमान दो बार राष्ट्रीय टीम के कोच भी रह चुके है। वह 1997 से 1999 और 2000 में भारतीय टीम के कोच थे। उन्हीं की कोचिंग के समय अनिल कुंबले ने 10 विकेट लिया था। भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अंशुमन ने 40 टेस्ट मैच में 1900 से अधिक रन बनाये। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक डबल सेंचुरी भी बनाया। यह डबल सेंचुरी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। वह अपने रक्षात्मक अंदाज़ के लिए जाने जाते है। वही वनडे में 15 पारी में 269 रन बनाये।

लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 55 मैचों के 53 परियों में 1500 से अधिक रन बनाये। प्रथम श्रेणि के 206 परियों में  12000 से अधिक रन बनाये। उन्होंने अपने क्रिकेट खेलने के दौर में 168 विकेट लिए। जिसमें 143 विकेट उन्होंने प्रथम श्रेणि में लिया।

किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल लंदन में काफी समय से उनका इलाज़ चल रहा था। बी.सी.सी.आई ने उनकी मदद करने के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी की थी। 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम ने भी उनकी मदद के लिए पैसे जोड़े थे।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.