टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अगर सही ढंग से नही किया गया तो वह घातक भी साबित हो सकती है। ऐसा ही उदारहरण हमे बिहार के मुजफ्फरपुर में देखने को मिला। मुज्जफरपुर से छोटे बच्चों के बम बनाने का मामला सामने आया है। बच्चे ऑनलाइन प्लेटफार्म यूट्यूब की मदद से बम बना रहे रहे थे। बम बनाते वक्त एक हादसा हो गया जिसमे 5 बच्चे घायल हो गए। यह घटना मुज्जफपुर के गायघाट थाना छेत्र में हुई।

बताया जा रहा है की बच्चों ने यूट्यूब वीडियो देखकर एक्सपेरिमेंट करना चाहा था। बच्चों ने वीडियो देखकर माचिस के मसालों को टॉर्च में भरकर बम बनाने का सोचा। जैसे ही बच्चों ने टॉर्च में बैटरी डालकर उसे ऑन किया, वैसे ही जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने के कारण एक्सपेरिमेंट कर रहे 5 बच्चें घायल हो गए। बच्चों को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज अभी चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हालात का जायज़ा लिया। पुलिस ने बताया की बच्चे माचिसों और पटाखों का बारूद निकल उससे एक्सपेरिमेंट कर रहे थे। एक्सपेरिमेंट कर रहे है एक बच्चा बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस इसका पता लगा रही है कि किसने बच्चों को इस काम के लिए उकसाया था।


घायल हुए बच्चों ने बताया कि बड़े भैया लोगों ने हमे इस काम के लिए उकसाया था। वह हम बहला फुसला कर पटाखे फोड़ते ले गए थे। बम न फूटने पर उन्होंने हमे नीचे झुकने को बोला, फिर उसने आग लगाकर चले गए। इससे एक बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.