मंगलवार को झारखंड के हजारीबाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यह भूल गए कि झारखंड में विधानसभा की कितनी सीटें हैं। संबोधन के दौरान उन्हें मंच पर मौजूद दूसरे नेताओं से पूछना पड़ा। जिस पर बीजेपी अब हमलावर हैं।
खड़गे ने संबोधित करते हुए कहा कि,”यहां पर कितनी सीटें हैं….. पर इस कर बाद वह झारखंड में सीटों कि संख्या भूल गए। बताने के बाद उन्होंने कहा,……81 सीट है।” उन्होंने आगे कहा,”लेकिन केंद्र के मंत्री, आजू बाजी के मंत्री, असम से लेकर सब तरफ के मंत्री, मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं। अरे भई एक छोटे से चुनाव में इतने लोग आकर यहां पर एक मजमा बना रहे हैं।”
‘जितना बजट, उतनी ही गारंटी’ को लेकर उनकी नसीहत के सहारे कांग्रेस की घेराबंदी पर पलटवार करते हुए खड़गे ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दे डाली। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस की स्कीमों के नकल का आरोप भी लगाया। हालांकि, इस दौरान मंच से कुछ ऐसा भी कह गए जिसको लेकर भाजपा ने एक बार फिर उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
इसी दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड चुनाव को छोटा बताया, जिसे लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही है। झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड आए, दिल्ली से चुनाव लड़ने आ गए, लेकिन उन्हें ये तक नहीं पता कि झारखंड में कितनी विधानसभा सीटें हैं। यही कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष की झारखंड के बारे में जानकारी है। जिन्हें सीटों की संख्या नहीं मालूम, वे झारखंड का विकास क्या करेंगे?”
ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस की ओछी सोच है। क्या झारखंड का उनके नजरों में कोई सम्मान नहीं है? कांग्रेस जैसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंच से माइक पर पूछ रहे हैं कि कितनी सीटें हैं। क्या वे झारखंड की अहमियत समझते हैं? जिन्हें सीटों का पता नहीं, वे यहां चुनावी भाषण देने आए हैं और इसे छोटा चुनाव बता रहे हैं। खड़गे साहब, यह झारखंड का महान राज्य है। यह क्रांतिकारी धरती से समृद्ध है।”
Read:शरद पवार ने लिया राजनीति से संन्यास, कहा “अगले…..
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia





