रियलिटी शो राइज एंड फॉल में पवन सिंह और धनश्री वर्मा की दोस्ती ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. शो में दोनों की बॉन्डिंग और फ्लर्टिंग दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. हालांकि बीच शो में ही पावर स्टार पवन सिंह को अलविदा कहना पड़ा, जिससे फैंस और धनश्री दोनों भावुक हो गए थे.
शो के दौरान पवन सिंह बार-बार धनश्री से कहते नजर आते थे कि वह इंडियन आउटफिट में बिंदी लगाकर बेहद खूबसूरत लगेंगी. इस पर धनश्री हमेशा मजाकिया अंदाज में कहती थीं कि जिस दिन इंडियन कपड़े पहनेंगी, उसी दिन बिंदी भी जरूर लगाएंगी. पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद भी धनश्री ने अपना वादा निभाया और लेटेस्ट एपिसोड में लाल सूट और बिंदी में नजर आईं.
धनश्री का यह लुक देखकर न सिर्फ उनके साथी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. फैंस कमेंट्स कर उनकी खूबसूरती और पवन सिंह के साथ उनकी दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह जेस्चर उनकी सच्ची दोस्ती को साबित करता है.
पवन सिंह करते थे फ्लर्टिंग
शो की शुरुआत में धनश्री पवन सिंह की फ्लर्टिंग से थोड़ा असहज नजर आती थीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई. यहां तक कि जब पवन सिंह ने शो से बाहर जाने का ऐलान किया, तो धनश्री इमोशनल होकर रो पड़ीं और बाद में कई बार उन्हें मिस करते भी देखा गया.
अब दर्शकों के बीच चर्चा है कि शो से बाहर आने के बाद भी क्या यह दोस्ती कायम रह पाएगी या नहीं. लेकिन फिलहाल, धनश्री का लाल सूट और बिंदी वाला लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस कह रहे हैं – “यह तो पवन सिंह के लिए स्पेशल तोहफा है।”
Also read: बोलेरो से बार-बार कुचलकर सांड की हत्या, वीडियो वायरल होने पर भड़का आक्रोश
Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia
Discover more from The Untold Media
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





