दहेज नहीं लेने वाले दूल्हे पर टूटा रिश्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी कहानी

By
On:
Follow Us
Button

आज भी समाज में दहेज की कुप्रथा कई रिश्तों को प्रभावित करती है। आमतौर पर रिश्ते दहेज ना मिलने पर टूटते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रिश्ता दूल्हे ने दहेज लेने से इंकार कर दिया, इसलिए टूट गया। यह कहानी Reddit पर एक यूजर ने साझा की, जो अपने चचेरे भाई के अनुभव पर आधारित है।

लड़की के पिता ने दिया ये तर्क

यूजर के मुताबिक, उनका भाई समझदार और कमाने वाला युवक है, जिसे शादी के लिए एक अच्छा रिश्ता मिला। लड़की और लड़का दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, और दोनों परिवार भी शुरू में सहमत थे। लड़की के पिता कई बार दहेज देने का प्रस्ताव लेकर आए—Range Rover कार या डुप्लेक्स फ्लैट तक की पेशकश की। लेकिन दूल्हे ने हर बार साफ मना कर दिया।

अंततः लड़की के पिता ने रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “अगर यह दहेज नहीं ले रहा है, तो इसमें जरूर कोई कमी है। अगर iPhone वैल्यू रखता है, तो दूल्हा क्यों नहीं?” उनका तर्क था कि ऊंचे दर्जे के लोग अपनी कीमत जानते हैं, और दहेज न लेना शायद यह दर्शाता है कि लड़का ‘काबिल’ नहीं है।

घटना सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने दूल्हे की ईमानदारी की सराहना की, जबकि कुछ ने ससुर के फैसले पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि कई बार परिवार जल्दी रिश्ता तय करवाना चाहते हैं और दौलत दिखाने लगते हैं, जो खुद में एक रेड फ्लैग है।

दूसरे ने बताया कि अमेरिका में स्थायी निवासी लड़की का परिवार भी दहेज के बहाने लालच दिखा रहा था, जिससे लगने लगा कि लड़का इंसान नहीं बल्कि कोई वस्तु है। इसी वजह से कई लोग ऐसे रिश्ते छोड़ देते हैं।

Also read: पटना मेट्रो का उद्घाटन: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा कदम

Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

For Feedback - untoldthemedia@gmail.com
WhatsApp Group Join Now