मंगलवार, 3 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में झारखंड का नया भवन बनकर तैयार है। यह दिल्ली के बंगला साहिब रोड पर स्थित है। मुख्यमंत्री सोरेन उनके कुछ मंत्रियों के साथ मिल कर इस नए झारखंड भवन का उद्घाटन करेंगे। बनाए गए इस नए झारखंड भवन को काफी भव्य तरीके से बनाया गया है। इस पूरे भवन का निर्माण 9515.95 वर्ग मीटर के छेत्रफल में किया गया है। भवन को सात मंजिला इमारत के तौर पर बनाया गया है। 100 करोड़ की लागत से बना इस भवन का कल उद्घाटन समारोह है। समारोह में राज्य के कई बड़े नेता और अधिकारी भी शामिल होंगे।

पर्यावरण को मद्देनजर रखते हुए किया गया निर्माण

भवन को बनाते समय पर्यावरण अनुकूलता का खास ध्यान रखा गया है। भवन में कुशल ऊर्जा, वर्षा जलसंचयन जैसे कई चीजों का ध्यान रखा गया है। इसके कारण कार्बनडाइऑक्साइड जैसे खतरनाक गैस का कम से कम उत्सर्जन होगा।

झारखंड की संस्कृति भी दर्शाया

भवन में झारखंड की संस्कृति को बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। इसमें झारखंड के आदिवासियों के रहन सहन, इतिहास जैसे कई चीजों के बारे के बताया गया है। केवल यही नहीं, भवन के बाईं ओर झारखंड की मशहूर सोहराई पेंटिंग भी की गई है।

आधुनिक सुविधाएं से लैश है भवन

राज्य के अहम कार्यों के लिए इस भवन का निर्माण किया गया है। भवन में एक मुख्यमंत्री कार्यालय, 100 से अधिक लोगों के खाने के लिए डाइनिंग एरिया, आधुनिक व्यायामशाला जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Read:प्रधानमंत्री ने की बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत

Visit:https://www.facebook.com/Untoldthemedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.