झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे

By
Last updated:
Follow Us
Button

झारखंड में आज चुनाव परिणाम घोषित होना है। जिसके लिए झारखंड के 81 सीटों पर वोटों की गिनती का काम जारी है। सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत है। रुझानों में साफ़ है की झारखंड में JMM और कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

रुझानों में JMM 34 सीटों पर आगे चल रही है वही BJP 20 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 17 और राजद 5 सीटों पर आगे है।

राजधानी रांची से बीजेपी के चंद्रश्वर प्रसाद सिंह 44000+ वोटों से आगे चल रहे है। वही हटिया से भी नवीन जैसवाल भी 6500+ वोटों से आगे चल रहे है। बरहैत से हेमंत सोरेन 18000 वोटों से आगे चल रहे है। बोरिया से धनंजय सोरेन JMM की टिकट पर आगे चल रहे है। हजारीबाग से बीजेपी के प्रदीप प्रसाद आगे चल रहे है।

निरसा में काफी करीबी चल रहा है। अपर्णा सेंगुप्त मात्र 49 वोट से आगे चल रही है। कांके से कांग्रेस के सुरेश कुमार आगे चल रहे है। लोहरदगा से रामेश्वर ओराओ आगे है। दुमका से बसंत सोरेन आगे चल रहे है।

जमशेदपुर वेस्ट से जनता दल (U) के सरयू राय आगे है। डुमरी से जैराम कुमार महतो 2500 वोटो से आगे है। धनवर से बाबू लाल मरांडी और सरायकला से चंपाई सोरेन जीत रहे है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

WhatsApp Group Join Now