झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और उनकी टीम ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने JSCA चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां मुख्यमंत्री को सौंपीं।
JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि संजय पांडेय उपाध्यक्ष, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मैनेजिंग कमिटी में मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि JSCA की नई टीम झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। JSCA चुनाव के नतीजे कल ही घोषित हुए थे, जिसमें अजय नाथ शाहदेव की टीम को जबरदस्त समर्थन मिला।
Also read: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष की रिव्यू याचिका खारिज की
Visit: https://www.facebook.com/Untoldthemedia
Discover more from The Untold Media
Subscribe to get the latest posts sent to your email.