रांची :- झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व तैयारियों में जूट गया है और रणनीति बना रहा है, लक्ष्मीकांत वाजपेई को प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया है! वे लगातार झारखंड का दौरा भी कर रहे है और राजनैतिक हालातों का जायजा भी ले रहे है,क्योंकि भाजपा को झारखंड विधानसभा का चुनाव एक बड़ा लक्ष्य और चुनौती भी है जिसे लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व अलर्ट मोड पर है!
लक्ष्मीकांत वाजपेई का राजनैतिक सफर कुछ इस प्रकार है:
20 जुलाई , 1951 को मेरठ में जन्मे लक्ष्मीकांत वाजपेई को वर्ष 1977 में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था !
वर्ष 1980-87 तक मेरठ जिले के महासचिव के पद पर रहे, वे मेरठ से चार बार विधायक रह चुके है उसके बाद वर्ष 2012-14 तक उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे हैं ,खास बात यह है की ये लगातार दूसरी बार झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं!!