प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉस्को में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को गए हुए है। उन्होंने भारत और रूस के संबंधों के बारे में भी बात की और रूस को “औल वेदर फ्रेंड” बताया।
प्रधानमंत्री मॉस्को में फसे भारतीयों को कहा “मैं यहां आने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं यहाँ अकेला नहीं आया हूँ; मैं बहुत सारी चीजें लेकर आया हूं। मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू और 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।” उन्होंने अपने तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने पर कहा की “मैंने प्रण लिया था कि मैं तीन गुना ज्यादा ताकत से, तीन गुना ज्यादा गति से काम करूंगा”। अपने तीसरे कार्यकाल के लक्ष्यों का बारे मै बताते हुए मोदी ने कहा की “सरकार के कई लक्ष्यों में नंबर तीन भी मौजूद है। सरकार का लक्ष्य तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। तीसरे चरण में सरकार का लक्ष्य गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना, तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। हम भारत के गांवों में चल रहे महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना चाहते हैं”।
प्रधान मंत्री ने आपने पिछले दो कार्यकाल की भी बात की दुनिया भर से लोग भारत आते हैं, तो वे कहते हैं, ‘भारत बदल रहा है’। टी20 वर्ल्ड कप की बात करते हुए कहा की आप लोगो ने भी जीत का जश्न मनाया होगा। वर्ल्ड कप जीतने की असली कहानी भी जीत का सफर ही है। भारत का आज का युवा आखिरी गेंद और आखिरी क्षण तक हार नहीं मानता। जीत उनकी होती है जो हार मानने को तैयार नहीं होते। प्रधान मंत्री का दो दिवसीय दौरा आज खतम हो रहा है।
मॉस्को में प्रधानमंत्री का संबोधन
For Feedback - untoldthemedia@gmail.com
WhatsApp Group
Join Now