किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर विनेश फोगट शंभू बॉर्डर पहुंची। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य  (MSP) के मांग को समर्थन देने पहुंची।

किसान आंदोलन पर विनेश फोगट

शंभू सीमा पर पहुँच कर विनेश ने कहा कि किसानों को यहां बैठे हुए 200 दिन हो गए हैं। “यह देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, यहां तक कि एथलीट भी नहीं – अगर वे ऐसा करते हैं तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। कई बार हम असहाय होते हैं और कुछ नहीं कर पाते। हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन हम अपने परिवार को दुखी देखकर भी उनके लिए कुछ नहीं कर पाते।” उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सरकार को उनका सुनना चाहिए। जो भी वो मांग रहे है वो ग़ैरक़ानूनी नहीं है।

शंभू सीमा पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर भी मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,”आंदोलन के 200 दिन हो गए हैं। हमारे साथ बहुत अन्याय हुआ। हमारे खिलाफ आरोप लगाए गए। हमें खालिस्तानी और बहुत कुछ कहा गया। हमने सूरज का साहस दिखाया।” सरवन सिंह ने अपने आंदोलन के 200 दिन पूरे होने को बड़ी सफलता बताई। विनेश पर अंहिने कहा की किसान की बेटी किसानों के साथ खड़ी है।

क्या कांग्रेस में जायेगी विनेश

आगामी हरियाणा चुनाव में चुनाव लड़ने पर विनेश ने कहा की, “मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी, मैं राजनीति के बारे में बात नहीं करूंगी।” उन्होंने कहा की वो यहाँ अपने परिवार में आई हूं। “आज फोकस मुझ पर नहीं है। मैं एक एथलीट हूं, मैं पूरे देश का हूं, मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है कि मैं किस राज्य में जा रहा हूं।” केंद्र सरकार पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, मुझे बस इतना पता है कि मेरा देश पीड़ित है, किसान संकट में हैं और इसे हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

Read:रामदास सोरेन ने झारखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.