रांची। कांके थाना क्षेत्र स्थित मनातू तालाब में एक युवक के डूबने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रांची के पिस्का मोड़ निवासी 20 वर्षीय रौशन कुमार शनिवार से लापता है। घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तालाब में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
यह तालाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड के पास स्थित है और अक्सर स्थानीय लोग यहां घूमने या समय बिताने आते हैं। एनडीआरएफ टीम के कैप्टन रामकुमार सिंह ने जानकारी दी कि रौशन अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब के किनारे आया था। इसी दौरान वह तालाब में नहाने के लिए उतरा, लेकिन दुर्भाग्यवश गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण डूब गया। तालाब की गहराई करीब 30 से 40 फीट है और इसी वजह से वह पानी में डूब गया।
कैप्टन सिंह ने बताया कि उनकी टीम के गोताखोर लगातार पानी में गोता लगाकर शव की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी राहत और खोजबीन कार्य में सहयोग किया जा रहा है। रौशन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पिस्का मोड़ के चौधरी नर्सिंग होम के रौशन कुमार महज़ बीस वर्ष के थे। उनके पिता जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि रौशन K. C. Roy कॉलेज में B. Com की डिग्री ले रहे थे।
Visit: https://www.facebook.com/Untoldthemedia
Discover more from The Untold Media
Subscribe to get the latest posts sent to your email.