झारखंड के दुमका में 8 अगस्त को दिनदहाड़े बैंक लूट लिया गया। यह मामला दुमका के हंसडीहा थाना छेत्र में हुआ। गुरुवार को अपराधियों ने हंसडीहा चॉक पर स्तिथ इंडियन बैंक से 15 लाख रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि अपराधी हथियार से लैस थे। बैंक कर्मचारियों को हथियार दिखाकर उन्होंने बैंक लूटा।
बैंक लूटने की खबर मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की हैं। फुटेज की मदद पुलिस अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जिला के पुलिस अध्यक्ष पीताम्बर सिंह खैरवार भी बैंक पहुंच कर हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने छेत्र के पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने के शख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि 5 अपराधी बाइक पर सवार हो कर आए थे। जिनमे से 3 अपराधियों ने नकाब धारण कर रखा था। अपराधियों ने बैंक में घुसने के तुरंत बाद हथियार दिखा कर सब को डराना चाहा। अपराधियों ने करीब 15-20 लाख रुपए बैंक से लूट लिए। बैंक के सीसीटीवी में अपराधियों का फुटेज है। जिसकी मदद से जांच की जा रही है। पुलीस ने बताया की 5 आरोपी इस घटना में शामिल थे। बैंक लूट कर अपराधियों ने देवघर जाने का रास्ता चुना।
हालांकि, दुमका के हांसडीह चॉक से कई जगह जाने का रास्ता जाता है। यहां से बिहार के बांका और भागलपुर भी जाया जा सकता है। एक और रास्ता जहां से देवघर और एक रास्ते से बंगाल भी जाया जा सकता है।
Read: ओल्ड राजेंद्र नगर बाढ़ हादसे में गिरफ्तार 5 लोगों की कोर्ट में हुई पेशी
Visit: https://www.facebook.com/Untoldthemedia