भोपाल के स्टेट म्यूजियम में एक ऐसी बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। 15 करोड़ रुपए के सोने और चांदी लेकर चोर म्यूजियम से भागने की फिराक में था। सामान लेकर वह 25 फीट ऊंची दीवार से कूद कर बाहर निकल भी गया था। लेकिन कूदने के दौरान उसके पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिसकी कारण वो भाग नहीं पाया। अगले दिन वह वहां बेहोश पड़ा मिला था, जिसके बाद लूट के सामान के साथ पकड़ा गया है। आपको बता दें कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। उसका नाम विनोद यादव है। गुप्त काल की कलाकृतियों को वह बोरी में भरकर ले जा रहा था।



पुलिस ने 15 करोड़ की राशि की बहुमूल्य वस्तुएं के चोरी  के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसके पास से कीमती वस्तुएं भी बरामद कर ली गई। इन बहुमूल्य कलाकृतियों और मॉन्यूमेंट्स में खासतौर पर मुगलकालीन सोने और अन्य धातुओं के सिक्के भी शामिल थे। जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये तक बताई गई है।

पुलिस को इस वारदात की ख़बर 3 सितंबर को मिली। पुलिस के अनुसार सोने और चांदी के कीमती सिक्के, जेवर, मॉन्यूमेंट्स व अन्य बेशकीमती चीजें गायब थीं। जिसके बाद पुलिस ने म्यूजियम की तलाशी ली। उधर, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 6 माह पहले एक परीक्षा देने भोपाल आया था, तब इस म्यूजियम में आया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



पुलिस ने पुरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि म्यूजियम की सुरक्षा में निजी कर्मी तैनात हैं। चोर रविवार को म्यूजियम के अंदर टिकट लेकर घुस गया था। जिसके बाद वो अंदर ही छिप गया। जब म्यूजियम बंद हुआ तो आरोपी ने कांच तोड़ करोड़ों के सिक्के चुरा लिए और बैग में भरकर पीछे की तरफ बड़ी दीवार के ऊपर चढ़ कर भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपी गिरकर घायल हो गया। उसके पास जो सामान मिला है, उसकी कीमत करीब 15 करोड़ तक है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.