30 जुलाई को इंडिया ब्लॉक करेगा जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन। यह विरोध प्रदर्शन जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को लेकर है। अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में बंद है।
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर केजरीवाल को जेल में मारनी की साजिश का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने बताया कि 3 जून से जुलाई के बीच में केजरीवाल का शुगर लेवल 26 बार गिरा है।आप ने केंद्र सरकार और उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर केजरीवाल के जिंदगी के साथ खेलने का आरोप लगाया है।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया कि ” भारतीय जनता पार्टी हर तरह से दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश कर रही है। यह दिल्ली के लोगों के काम को रोक रही है। यह दिल्ली के लोगों का पैसा रोक रही है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करवा दिया।”
उन्होंने यह भी कहा कि “वे जानते हैं कि केजरीवाल को 30 वर्षों से मधुमेह है। हिरासत में जाने से उनका वजन 8.5 किलो घट चुका है। एक ग्लूकोमीटर पूरे दिन के दौरान अपने चीनी के स्तर पर नज़र रखता है। इस डिवाइस का डेटा एलजी और केंद्र के साथ साझा किया जाता है। वे जानते हैं कि केजरीवाल के चीनी का स्तर खतरनाक स्तर ने नीचे गिर चुका है।
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में कोई सबूत नहीं दिया गया है ।इससे पता चलता है कि उनकी गिरफ्तारी केवल राजनीतिक स्तर पर है, इसलिए हम इसका और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का विरोध कर रहे हैं। हम उनके समर्थन में खड़े हैं।”
शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।