खबरें आ रही है कि झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ जेएमएम के कई पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि झारखंड में इस वर्ष ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे समय ऐसी खबर आना हेमंत सोरेन के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
टीवी9 भारतवर्ष को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चंपई सोरेन आने वाले कुछ दिनों में भाजपा का हिस्सा बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद हटा दिए जाने के बाद चंपई पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं। पिछले महीने असम के मुख्यमंत्री ने भी चंपई सोरेन की तारीफ की थी। हेमंत सोरेन को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हे मुख्यमंत्री पद सौंपा गया था। दिल्ली में नेताओं से मुलाकात के बाद वह भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।
28 जून को जेल से बाहर आने के हेमंत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। हेमंत ने उसके कुछ दिन बाद खुद ही मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली थी।
वरिष्ठ नेता हैं चंपई सोरेन
चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं। वह सात बार विधायक रह चुके हैं। 2005 से वह लगातार सरायकेला से विधायक हैं। 1991 में पहली सरायकेला से ही विधायक बने थे। 2019 में उन्हे राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी सौंपा था।
असम के मुख्यमंत्री ने की थी तारीफ
पिछले महीने हेमंत बिस्वा शर्मा ने पिछले महीने ही चंपई सोरेन की तारीफ की थी। पद से हटाए जाने पर हेमंत बिस्वा शर्मा ने इसे चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर घोषित किया था। उन्होंने यह भी कहा कि चंपई मुख्यमंत्री रहने पर किसी भी मामले पर जल्द से जल्द कारवाई करते थे।
Read:अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुयतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia