शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की। भारत और जापान के बीच “दोस्ती” के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया।
जयशंकर ने अकी आबे से बात करते हुए कहा कि, शिंजो आबे की रणनीतिक दृष्टि भारत और जापान के संबंधों के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करेगी। एक्स पर पोस्ट किया कि,”आज सुबह श्रीमती अकी आबे के साथ मुलाकात से पीएम शिंजो आबे और भारत-जापान मित्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं। जैसे-जैसे हमारे संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं, पीएम आबे की रणनीतिक दृष्टि हमेशा काम आएगी।”
बता दें कि, शिंजो आबे को 8 जुलाई, 2022 को गोली मार दी गयी थी। उन्हे गोली एक चुनावी भाषण देते वक्त मारा गया। शिंजो आबे को उस दिन शाम करीब 5 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता और जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे आबे (67) स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने से पहले 2006 से 2007 तक और फिर 2012 से 2020 तक पद पर रहे। पीएम मोदी ने आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया था और 27 सितंबर, 2022 को टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में दिवंगत जापानी पीएम के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
गुरुवार को, अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने पर जापान के भूमि, बुनियादी ढांचे, परिवहन और पर्यटन मंत्री के साथ “सार्थक चर्चा” की। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, ”भारत-जापान रेलवे सहयोग बढ़ाने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने पर जापान के भूमि, बुनियादी ढांचे, परिवहन और पर्यटन मंत्री, महामहिम श्री टेटसुओ सैटो के साथ उपयोगी चर्चा हुई।
Read:जम्मू कश्मीर पहुँच कर संकल्प पत्र लॉन्च करेंगे शाह
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia