केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के ऐतिहासिक भोगनाडीह गांव से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा झारखंड को भ्रष्टाचार और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराने का संदेश लेकर हर घर तक जाएगी। शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही संथाल परगना क्षेत्र से घुसपैठियों को एक-एक कर बाहर किया जाएगा।

अमित शाह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा, खनन, भूमि और शराब घोटालों के जरिये करोड़ों की हेराफेरी हुई है, जिसमें राज्य की मौजूदा सरकार की संलिप्तता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तक कि सेना की जमीन भी इस भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रही। ऐसी सरकार से झारखंड के विकास और आदिवासी समाज की भलाई की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

अमित शाह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल हेमंत सोरेन की सरकार को हटाना नहीं है। बल्कि वह झारखंड में ऐसी सरकार बनाना है जो भ्रष्टाचार रोके और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करे। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में ‘हिंदुओं और आदिवासियों, झारखंड छोड़ो’ के नारे लगाए जा रहे हैं। शाह ने सवाल किया कि यह भूमि आदिवासियों की है या घुसपैठियों की? हेमंत सोरेन और कांग्रेस की सरकार इसे नहीं बचा सकती, क्योंकि घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं। यह काम सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा कर सकती है।

उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने जनकल्याण के लिए किया था। लेकिन JMM की सरकार ने इसे घुसपैठियों के लिए सुरक्षित बना दिया है।

Read:नागपुर: गणेश विसर्जन के अवसर पर घाटी भयानक घटना, पटाखा शो के दौरान लगी आग

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.