अरशद वारसी ने प्रभास को जोकर कहा है। प्रभास को जोकर कहने के लिए फिल्म के निर्देशक अजय भूपति ने इस बात को जलन की भावना से जोड़ा है। अजय ने अरशद के तरफ गुस्सा जाहिर किया है वही प्रभास की तारीफ की है।


फिल्म इंडस्ट्री के लोगो के बीच अकसर इस तरह जुबानी जंग होती रहती है। कई बार दूसरे की फीलिंग्स हर्ट हो जाए ऐसी भी बाते बोल दी जाती है। इस बार फीलिंग हर्ट हो जाए उस निशाने पर अरशद वारसी को रखा गया है। हाल ही में अरशद वारसी ने कल्कि 2898 एडी में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे प्रभास को जोकर कहा है, साथ ही साथ उनकी एक्टिंग को लेकर भी टिप्पणी दी है। अरशद की माने तो उन्हे प्रभास किसी जोकर से कम नही लगे। यह बात सुन कर फिल्म के निर्देशक अजय भूपति ने अरशद वारसी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

अरशद को हो रही है जलन:-

फिल्म के निर्देशक अजय भुपति को अरशद वारसी की ये बात रास नही आई है।उन्होंने अरशद पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।उनका कहना है की अरशद को जलन हो रही है, उनकी बातो में जलन की भावना है। अजय ने वही प्रभास की बहुत तारीफ की है।
अजय ने अपने x ki पोस्ट में लिखा है की:- प्रभास एक ऐसा व्यक्ति हैं जिसने भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल ऑडियन्स तक पहुंचाने के लिए अपना सबकुछ दे दिया है। प्रभास कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वो हमारे देश भारत का गौरव हैं। मैं आपकी आंखों में फिल्म से होने वाली जलन को देख सकता हूं, क्योंकि आप फीके पड़ गए हैं और कोई भी आपकी ओर ध्यान नहीं देता।

नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशक अजय ने आगे लिखा:- अपनी राय व्यक्त करने की एक सीमा होती है और एक तरीका होता है। ऐसा लगता है कि आपने उसके बारे में जो कहा है, वो आप ही हैं।


अरशद ने अनफिल्टर्ड विद समधीश के पॉडकास्ट में फिल्म कल्कि 2898 AD पर अपनी राय दी थी। पॉडकास्ट में अरशद ने अमिताभ बच्चन की तो खूब तारीफ की लेकिन प्रभास की परफॉर्मेंस पर भी कई सवाल उठाए और कहा :-  मैं वाकई बहुत दुखी हूं की प्रभास जोकर जैसा क्यों था? क्यों?  मैं मैड मैक्स देखना चाहता हूं। मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता हूं। तुमने क्या कर दिया, मैं कभी नहीं समझ सकता कि वो ऐसा क्यों करते हैं। बात करें कल्कि 2898 एडी फिल्म की तो इसमें प्रभास-अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी थीं। नाग अश्विन के निर्देशन से बनी फिल्म की कहानी महाभारत से ली गई थी। फिल्म को दर्शकों ने तो खूब पसंद किया था।

Read:-Kalki 2898 AD: आचार्य प्रमोद कृष्णन ने फिल्म निर्माताओं को भेजा नोटिस…


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.