आयुष्मान खुराना ने कोलकाता रेप केस में न्याय की मांग करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमे वह काव्यमातक रूप से न्याय मांग रहे है। आज पूरा देश इस बात से रूबरू है की कोलकाता में क्या हुआ। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई मशहूर हस्तियों ने कड़ा रुख अपना रहे है और अपनी चिंताएं भी व्यक्त कर रहे हैं, उनमें से एक आयुष्मान खुराना भी हैं जिन्होंने आज एक दिल दहला देने वाली कविता लिखी और इंस्टाग्राम पर शेयर कर के हम सब के साथ सांझा की। अभिनेता-गायक के फैंस को ये बात तो पता ही होगा कि यह पहली बार नहीं है जब आयुष्मान खुराना ने महिलाओं से संबंधित मुद्दों के प्रति अपना समर्थन दिखाया है बल्कि इससे पहले भी उन्होंने कई बार महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है और कई महिला सशक्तिकरण अभियानों में भाग भी लिया है।
आयुष्मान ने हमेशा खुद को एक नारीवादी के रूप में भी संबोधित किया है, उन्होंने आज एक कविता भी लिखी है, जिसको उन्होंने शेयर किया है, “काश मैं भी लड़का होता”। कविता का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को प्रदर्शित करना है, महिलाओं को पुरुषों के विपरीत अपनी सुरक्षा के लिए अनेक प्रकार की सावधानियां बरतने के लिए मजबूर किया जाता है। इस कविता के माध्यम से बताता है कि कैसे महिलाओं को सुरक्षा के नाम पर बहुत सी चीजें करने की अनुमति नहीं दी जाती है, कैसे उनसे उनकी सुरक्षा के बदले उनकी आजादी मांग ली जाती है। लेकिन पुरुष बेफिक्र होकर घूम सकते हैं उन्हे किसी चीज का कोई डर नही होता और इस कविता को दिल को छू लेने वाली पंक्तियों के साथ समाप्त करते हुए लिखते है, “काश मैं लड़का होता तो शायद आज मैं जिंदा होती”। आयुष्मान की ये कविता दिल छू लेने वाली है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिखी गई कविता को फैंस से बहुत प्यार मिला।
कोलकाता के एक मेडिकल ट्रेनी के साथ रात की शिफ्ट के दौरान जो बलात्कार और हत्या हुआ उस मामले ने पूरे देश भर में आक्रोश पैदा कर दिया है,देश भर के डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की मांग की है जिसके लिए सब सड़कों पर उतर आए हैं, खासकर महिलाओं के लिए जो की भी सुरक्षित नहीं है। आलिया भट्ट जैसे कई अभिनेताओं सहित और भी कई मशहूर हस्तियों ने पीड़ित परिवार के समर्थन में शक्तिशाली नोट साझा किया हैं। कई ने तो कार्यस्थल सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया है। उसके साथ-साथ महिलाओं पर यौन हमलों की बढ़ती संख्या पर अपनी चिंता जताई है।
https://www.instagram.com/reel/C-qEn8qiJCQ/?igsh=N2I1ZGw1cGVibnQy
Read:-रिलीज हो गई जॉन अब्राहम और शरवरी की वेदा, जानिए कैसी है फिल्म…
Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/