बिहार की राजनीति और अपराध की दुनिया का जाना-पहचाना नाम, बाहुबली Anant Singh, बुधवार देर शाम एक खौफनाक हमले का शिकार हुए। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव में दौरे के दौरान गैंगस्टर सोनू और मोनू ने अनंत सिंह पर करीब 60-70 राउंड फायरिंग की। हालांकि, इस जानलेवा हमले में अनंत सिंह पूरी तरह सुरक्षित बच गए।
घटना तब शुरू हुई जब गांव के एक परिवार को सोनू-मोनू के गिरोह ने पीट-पीटकर घर से बाहर कर दिया और उनके घर को ताला लगा दिया। जब यह खबर पूर्व विधायक Anant Singh को मिली, तो वह तुरंत पीड़ित परिवार का हाल जानने गांव पहुंचे। इसी दौरान, गैंगस्टर सोनू और मोनू ने उन्हें देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंच गई। बाढ़ डीएसपी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और आरोपियों की तलाश में सघन छानबीन शुरू हो चुकी है।
सोनू- मोनू के नाम से दर्ज है कई शिकायतें
इस हमले को अंजाम देने वाले गैंगस्टर सोनू और मोनू का नाम मोकामा के अपराध की दुनिया में कुख्यात है। ये दोनों पंचमहला ओपी (मरांची थाना) के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। इन पर हत्या, अपहरण, फिरौती और लूट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। सोनू और मोनू का नाम यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के गिरोह से भी जुड़ा रहा है। मोकामा में इनकी और Anant Singh की पुरानी दुश्मनी जगजाहिर है। ये दोनों लंबे समय से मोकामा में अपने दबदबे को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
गोलीबारी के बाद नौरंगा गांव के लोगों में खौफ का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटना से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध और राजनीतिक वर्चस्व की जंग का जीता-जागता उदाहरण बन गई है।
क्या है प्रशासन का अगला कदम
पुलिस का कहना है कि सोनू और मोनू जैसे शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इलाके में शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
यह घटना न केवल मोकामा बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी चेतावनी है। जहां राजनीति और अपराध का गठजोड़ मजबूत होता दिखता है, वहीं ऐसी घटनाएं जनता के मन में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। क्या कानून व्यवस्था इन अपराधियों के शिकंजे को तोड़ पाएगी? यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है।
Also read: Mahakumbh 2025: कहां गई “viral girl Monalisa”? क्यों छोड़ दिया मोनालिसा ने माला बेचना!
Visit: https://twitter.com/TheUntoldMedia