आए दिन बिहार में अपराधियों का हिम्मत बढ़ते ही जा रहा है। यह खबर बेगूसराय से आ रही है जहां राह चलती 2 लड़कियों को बदमाशों ने उठा लिया। बदमाशों ने उन्हें उठाने के बाद उनसे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यह वारदात बेगूसराय के वीरपुर थाना छेत्र में हुई। मंगलवार, 7 अगस्त को बदमाशों ने दो बहनों को बीच चॉक से उठा लिया। बदमाशों की संख्या 3 बताई जा रही है। उठाने के बाद बदमाशों ने उन लड़कियों के साथ मकई के खेत में दुष्कर्म करने का प्रयास किया।


अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का लडकियों ने विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनो को कीचड़ में फेंक दिया। बदमाशों ने एक लड़की को दांत काट कर उसे जख्मी करने का प्रयास किया। लडकियों के कपड़े भी उन्होंने फाड़ डाले। एक बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे बदमाशों को देख दूसरी बहन ने चीख कर लोगों को बुलाना चाहा। धीरे धीरे लोगों की भीड़ जमा होते देख तीनों बदमाश मौके पर फरार हो गए।


दोनो बहनों ने पूरी घटना की जानकारी घर जाकर अपनी मां को दी। जब मां ने तीनों अपराधियों की शिकायत उनके घर जाकर करने की कोशिश की तो तीनों अपरिधियों ने पीड़िता की मां को मारना शुरू कर दिया। इसी बीच पीड़िता की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद यह खबर मिलने पर मां को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


दोनो लड़कियों ने जब थाने जाकर यह मामला बताना चाहा तो पुलिस ने उन्हें पहले इलाज करने की हिदायत दी। उन्होंने ने बताया की पुलिस ने उनसे कहा की इलाज के बाद ही वह केस दर्ज करेंगे। हालांकि, जब यह बात पुलिस से पूछी गई तो उन्होंने के बताया की उन्हे इस मामले की कोई जानकारी नही दी गई है।

Read: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, फाइनल में जगह बनाकर पक्का किया मेडल

Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.