“बिहार की जनता जेडी(यू), बीजेपी और आरजेडी से तंग आ चुकी है और 2 अक्टूबर को इस ‘दुष्चक्र’ को खत्म करने के लिए हम एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे” प्रशांत किशोर ने कहा।

‘जन सुराज’ अभियान के एक समारोह के बाद प्रशांत किशोर ने कहा की उन्होंने लगभग दो साल पहले यह अभियान शुरू किया था। यह अभियान 2 अक्टूबर को एक राजनीतिक पार्टी बनने जा रहा है।

किशोर ने ये साफ़ किया की वह कोई पार्टी नही बना रहे है। उन्होंने कहा वह चाहते है कि बिहार के एक करोड़ नागरिक एक ऐसी पार्टी बनाये जिसका उद्देश्य अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना और लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और भाजपा के 30 साल के शासन से मुक्ति पाना हो।

Read: Tech: Microsoft Window में गड़बड़ी से दुनियाभर में सेवाएं प्रभावित…

उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब बिहार के लोग एक साथ मिलकर पार्टी बनाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा , “2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर कोई पार्टी नहीं बना रहे हैं, बल्कि बिहार के एक करोड़ लोग अपने बच्चों के भविष्य और लालू, नीतीश और भाजपा के 30 साल के शासन से मुक्ति के लिए एक पार्टी बना रहे हैं। प्रशांत किशोर की भूमिका पहले जैसी ही है। यह पहली बार होगा जब बिहार के एक करोड़ लोग एक साथ आकर एक पार्टी बनाएंगे।”इस प्रयास में उनकी भूमिका अपरिवर्तित रहेगी।

Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.