बीजेपी और आजसू मिलकर चुनाव लड़ेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “आजसू पार्टी भाजपा की महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में दोनों दल मिलकर लड़ेंगे।”

बता दे की हेमंत बिस्वा सरमा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी भी है। दोनों दलों के बीच रविवार को बैठक हुई थी। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही तथा विधायक अमित मंडल बैठक में थे। यह बैठक पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर हुआ।

सरमा ने कहा कि “भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह में है। राज्य की जनता भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और विकास नहीं होने की स्थिति से परेशान है। ऐसे में जनता को हमसे काफी उम्मीदें हैं।” उन्होंने आगे कहा “हम चुनाव जीतेंगे और झारखंड में अपनी सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सरमा ने कहा कि झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए 24 घंटे काम करें।”

आजसू पार्टी के बारे में बोलते हुए उन्होंने (सरमा) ने कहा कि आजसू पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे अलग-अलग बोलचाल, सभ्यता-संस्कृति, रहन-सहन की समझ है। झारखंड ने जन्म से कई प्रयोग देखे हैं, लेकिन आनेवाले समय में ये प्रयोग और घातक होने वाले हैं।

झारखंड में बीजेपी और आजसू की सरकार

सुदेश ने कहा की चुनाव एनडीए जीतेगी। और नियम-कानून, संविधान, मूलवासियों की मांग और नौकरशाहों की तिकड़म का जवाब देगी। सुदेश ने बैठक के बाद नारायणपुर क्षेत्र के बांसपहाड़ी के समीप अवस्थित बाबा बोका पहाड़ी का दर्शन किया। उनके साथ कई अन्य नेताओं  ने भी माथा टेककर झारखंड की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

Read:BCCI: दलीप ट्रॉफी में दिखेगे विराट, रोहित

Visit: https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.