मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था जिसको आगे बढ़ने और सफल बनाने के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। यूपी में आदित्य योगीनाथ की सरकार 15 अगस्त के पहले-पहले हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान के रूप में बीजेपी की युवा मोर्चा इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के पहले बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्वरूप देने जा रही है। बीजेपी ने इस अभियान को अपना अभी तक का सबसे बड़ा अभियान बनाने के लिए बड़े स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगा दिया है।
यूपी में करीब 5 करोड़ तिरंगा फहराने का है लक्ष्य बनाया गया है:-
बीजेपी पब्लिक के बीच में राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने के लिए 11 से 13 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र में अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही है और उनके साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम शुरू करने वाली है। बीजेपी के युवा मोर्चा के लोग पूरे यूपी में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश में करीब 5 करोड़ झंडा फहराने का लक्ष्य बनाया है।
किसे मिली है निगरानी की जिम्मेदारी:-
इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने लोगों की जिम्मेदारियां भी तय की है। इस अभियान की देख रेख के लिए बीजेपी ने जिला मंडल और प्रदेश स्तर पर त्रीस्तरीय व्यवस्था बनाई है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर बीजेपी कार्यशालाएं आयोजित कर रही है। जहा सभी नेता और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है। 11 अगस्त को शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा के पहले आज शनिवार (10 अगस्त) को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा लेकर निकलेंगे, सभी लोग यात्रा के लिए त्यार है।
Read: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024: सियासी गर्मी…
Visit: https://www.facebook.com/Untoldthemedia