पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज झंडा फहराया। समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई अन्य मंत्री मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में रोजगार, कानून व्यवस्था और सड़क निर्माण पर बात की।

तिरंगा फहराने के बाद सीएम ने राज्य को संबोधित किया। संबोधित करते हुए उन्होंने देश के लिए आजादी में भूमिका निभाने वाले वीर सेनानियों को याद किया। सीएम ने वीर सेनानियों को या करते हुए कहा “आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। आज के दिन हम स्वतंत्र सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। मैं वीर जवानों को नमन करता हूं जो बहादुरी से देश की सरहदों की सुरक्षा कर रहे हैं। उनके बलिदान को सभी भुलाया नहीं जा सकता।”

स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का महत्व बताते हुए नीतीश ने कहा, “इतिहास इस बात का गवाह है कि बिहार ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है। बिहार के लोगों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और देश के लोकतंत्र को बढ़ाया है।”


कानून-व्यवस्था पर नीतीश कुमार

बिहार के कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि “साल 2005 से हम लोगों को काम करने का मौका मिला तब से काम कर रहे हैं। जबसे हमने बिहार में काम शुरू किया तब उस वक्त पुलिस की संख्या कम थी। लेकिन हमारे कार्यकाल में जो काम हुआ उसे आज 1 लाख 20 हजार से अधिक पुलिस की संख्या हो गई। राज्य में पुलिस की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। अगले साल तक पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों की बहाली हो जाएगी।”

बिहार वासियों को 1 साल में 12 लाख नोकरी

मुख्यमंत्री ने अगले 1 साल के अंदर 10 लाख नए लोगों को रोजगार देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमने 10 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन इस साल के अंत तक हम 12 लाख सरकारी नौकरी दे देंगे। अब तक 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, दो लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।”

स्वास्थ्य वयवस्था पर नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम हो रहा है। “राज्य में मरीजों की संख्या कम हुआ करती थी क्योंकि उस समय सरकारी अस्पतालों में दवा का अभाव था। लेकिन जब हम लोगों ने सत्ता संभाली तब अस्पतालों में दवा उपलब्ध करवाई। मेडिकल कॉलेज की संख्या आज कई गुना बढ़ी है। कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ, कई मेडिकल अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई गई। कि पटना में संचालित एम्स का लाभ पूरे बिहार को मिल रहा है। दरभंगा में भी एम्स का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है।”

Read:आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद: एमएस धोनी

Visit: https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.