रांची:  शुक्रवार सुबह रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में हुई है।

घटना के समय गोपाल कृष्ण अपने आवास के पास ही थे।बताया जा रहा है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे। तभी एक अनजान व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया।

गोपाल पर बहुत बुरी तरह हमला किया गया था। हमले में वह  बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें जल्द ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभी तक हत्त्या की वजह साफ नही है। पुलिस जांच में लगी हुई है। पुलिस ने अभी तक किसी भी वजह को अपने जांच से बाहर नही किया है।

दिनदहाड़े  सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। सभी वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पिछले कुछ सालों में वकीलों पर हमले की वारदातों‍ में काफ़ी बढोतरी देखने को मिल रही है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.