इस साल के अंत में हो रहे झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 33 प्रत्याशी उतरने की तयारी में है। विधानसभा चुनाव में अभी कांग्रेस के पास 33 सीटें है।

झारखंड विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ती जा रही है। इस साल के अंत में होने वाले चुनाओं में  झारखंड कांग्रेस 81 में से 33 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तायियार है। यह निर्णय दिल्ली में हुई एक बैठक में लिया गया है।

2019 के विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने झामुमो और राजद के साथ गठबंधन में 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड में 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद दो और विधायकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसलिए कांग्रेस के पास अब 33 सीटें हैं, और उन्होंने इन सीटों पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।गौरतलब है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि, आदिवासी बहुल राज्य में 81 सीटों को साझेदारों के बीच बांटना मुश्किल काम है। इसके अलावा, सीपीआई (ML) को साथ रखना भी बहुत जरूरी होगा।

इंडिया गठबंधन के अंदर सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। 2019 में झामुमो द्वारा 43 सीटों पर चुनाव लड़ा गया था और उनमें से 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने जिन 31 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से 16 पर जीत दर्ज की, जबकि राजद ने सात सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन केवल एक सीट पर ही जीत हासिल कर पाई। इस बार झामुमो 43 से अधिक सीटें, कांग्रेस 33 सीटें, और राजद 22 सीटें मांग रही है।

Read:भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता एक आतंकी घायल, एम-4 राइफल सहित 3 बैग बरामद

Visit:https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.