झारखंड और महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद महाराष्ट्र और झारखंड के भी तारीखों की घोषणा हो गयी है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव एक ही चरण में किया जायेगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को कम से कम 145 सीटें चाहिये होंगी। गौरतलब है की महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और चुनाव इस से पहले करवाना जरूरी था।
झारखंड में चुनाव दो चरणों में होगा। पहला चरण का चुनाव 13 तारीख को होगा, वहीं दूसरे चरण का 20 तारीख को। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
उपचुनाव
केरल में 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जायेंगे।
Also Read: JHARKHAND: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर का किया शिलान्यास…
Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/