राज्यसभा सांसद आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ”आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।” आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा।
दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि, “वह निवर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से खुश हैं, लेकिन इस बात से दुखी भी हैं कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।” आतिशी ने कहा कि वो अरविंद केजरीवाल को वापस सीएम बनते देखना चाहती है। वह विधानसभा चुनाव के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में वापस लाने के लिए काम करेंगी। दिल्ली और महराष्ट्र के विधानसभा चुनाव एक साथ होने की उम्मीद है।
43 साल की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने वाली है। उन से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित राजधानी की CM रह चुकी है। आतिशी APP की प्रमुख नेताओं में से एक है। बता दे कि जब मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री थे तब उन्होंने उनके सलाहकार के रूप में कार्य किया था। आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आतिशी पार्टी के स्थापना के समय ही आम आदमी पार्टी के साथ है। 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह पार्टी प्रवक्ता के रूप में भी काम कर चुकी हैं। अभी वह दिल्ली के कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और दिल्ली सरकार में उनके पास सबसे अधिक चार विभाग हैं। आतिशी के पास अभी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, संस्कृति पर्यटन और लोक निर्माण विभाग है।