एमएस धोनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा जाएगा। सूत्रों के हवाले से बताया गया है की धोनी 2025 का आईपीएल अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में  खेलेंगे। बीसीसीआई उस नियम को मंजूरी दे सकता है जिसके तहत  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 5 साल पहले संन्यास लेने वाले खिलाड़ी को ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल करने की अनुमति होती है।


यह एक नियम है जिसके तहत कोई भी टीम पिछले सीजन प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी को अपने आप प्राप्त कर सकती हैं। यदि वे किसी फ्रैंचाइज़ द्वारा लगाई गई उच्चतम बोली से मेल खाते हैं। इस नियम का उपयोग अतीत में किया गया था, लेकिन 2021 की मेगा नीलामी में इसे हटा दिया गया था। क्योंकि दो नई टीम गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आई थी।

आर टी एम नियम पर अश्विन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस नियम को गलत बताया। उन्होंने कहा की “किसी खिलाड़ी के लिए RTM से अधिक अनुचित कोई नियम नहीं है। क्योंकि RTM नियम अब तक कैसा रहा है? उदाहरण के लिए, X नाम का एक खिलाड़ी है। वह सनराइजर्स नामक टीम में है। उसकी मौजूदा कीमत लगभग पांच-छह करोड़ रुपये है। वह नीलामी में गया है। अब मान लीजिए कि सनराइजर्स उस खिलाड़ी को वापस खरीदना चाहता है। इसलिए, सनराइजर्स 2 करोड़ के आधार मूल्य पर खिलाड़ी के लिए बोली लगाएगा।”

एक और उदाहरण देते हुए अश्विन ने कहके “इसके बाद मान लीजिए कि केकेआर और मुंबई इंडियंस खिलाड़ी के लिए बोली लगा रहे हैं। बोली 6 करोड़ तक जाती है और अंत में वे कहते हैं, ‘खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ में बेच दिया है।’ इसलिए, आरटीएम के साथ, सनराइजर्स बोली लगाएगा और खिलाड़ी को 6 करोड़ में ले जाएगा। यहां समस्या यह है कि सनराइजर्स खुश हैं। लेकिन केकेआर और मुंबई इंडियंस नाखुश हैं। एकमात्र व्यक्ति (पक्ष) खुश है सनराइजर्स। क्योंकि, शुरुआत में, उन्होंने बेस प्राइस पर उपस्थिति बोली दी थी।”

Read:जम्मू और हरियाणा के चुनाव तारीखों की घोषणा

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.