दिल्ली: बुधवार को जानकारी मिली की, रोहिणी के प्रेम नगर में छत गिरने से हुई बुजुर्ग दंपति की मृत्यु। उनके 45 वर्षीय बेटे को भी चोटें आई हैं।

अग्निशमन विभाग को घर की छत गिरने की सूचना सुबह के तकरीबन 3 बजे मिली। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया “हमने तीन दमकल गाड़ियों और एक बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। मलबे से तीन लोगों को बचा लिया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।”

अधिकारी ने बताया की डॉक्टर ने सुखराम(85) और उनकी पत्नी गायत्री देवी(75) की मृत्यु की पुष्टि की। उनका बेटा विनोद घायल हो गया है। उन्होंने आगे बताया की विनोद का इलाज संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में हो रहा है और यह बात स्थानीय पुलिस को सूचित कर दी गई है।

पुलिस ने बताया की उन्हें छत गिरने से हुई मौतों की सूचना प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में रात के 2:57 बजे  के करिब दी गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीन घायल व्यक्तियों को पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया और दंपति के बेटे विनोद को चिकित्सा सहायता देने के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रारंभिक जांच से पता चला पुराने मकान की छत तब गिरी जब परिवार अंदर सो रहा था।

अधिकारी ने कहा “पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।” (PTI)

Read: राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत, 2 हुए गिरफ्तार

Visit: https://www.facebook.com/Untoldthemedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.