बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में मिल गांजा

By
Last updated:
Follow Us
Button

रांची: होटवार में जिला प्रशासन की टीम ने  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पर छापेमारी की। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह करवाई की गयी। छापेमारी में कई ऐसे चीज़े मिली जो जेल में ले जाना मना है। टीम को खैनी, गुटखा और पेन ड्राइव जैसी चीज़े मिली। इस के बाद जेल प्रसारण पर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए है।

छापेमारी के समय रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के साथ एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार भी शामिल थे। पुलिस के 200 जवानों को भी करवाई में शामिल किया गया था। पुलिस के मुताबिक बरामद सामानों की सूची बनाने के बाद कोर्ट में मुकादमा दायर किया जा रहा है।

नियमित मासिक निरीक्षण था

बता दे की यह जिला प्रशासन द्वारा की गयी एक नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड और बैरक की जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने मिल कर जेल के अंदर के सभी वार्ड और सेल की जांच की। रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय, योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण किया गया। छापेमारी में जेल से गांजा, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। पुलिस ने इस मुद्दे पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अच्छी खबर यह है की इसके सिवा और किसी तरह का कोई भी आपत्तिजनक चीज नही मिला है। छापेमारी के दौरान

जेल में बंद हैं मनी लॉड्रिंग के कई बड़े अपराधी

झारखंड के मनी लाउंड्रिंग केस के कई आरोपी इसी जेल में बंद हैं। निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी और बच्चू यादव इस समय इसी जेल में बंद हैं।

Read: Bad Newz:माधुरी दीक्षित नेने ने फिल्म की तारीफ की, कहा “इस मजेदार फिल्म को देखना न भूलें”

Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

WhatsApp Group Join Now