अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2024 में सबसे बड़े धनकुबेर के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। उनकी इस बार कुल संपत्ति में 48 अरब डॉलर की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई, जिससे उनका नेट वर्थ अब 116 अरब डॉलर हो गया। निश्चित तौर पर यह किसी भी भारतीय द्वारा एक साल में हासिल की गई सबसे बड़ी बढ़त है।

फोर्ब्स की सूची के अनुसार, अडानी की संपत्ति में वृद्धि, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटस सावित्री जिंदल की संयुक्त संपत्ति वृद्धि से भी अधिक रही। मुकेश अंबानी, जो 27.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 119.5 अरब डॉलर की संपत्ति तक पहुंच गए, ने सूची में पहला स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, अडानी से उनकी बढ़त अब केवल 3.5 अरब डॉलर की रह गई है।

रिपोर्ट के अनुसार सावित्री जिंदल ने 19.7 अरब डॉलर की संपत्ति बढ़ाकर शिव नाडार को पीछे छोड़ दिया, जो 2023 में भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। सावित्री जिंदल अब भारत की सबसे अमीर महिला हैं और हिसार से विधायक भी हैं।

इसके अलावा, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल और सन फार्मा के संस्थापक दिलीप सांघवी ने क्रमश: 13.9 अरब डॉलर और 13.4 अरब डॉलर की संपत्ति बढ़ाई, जिससे वे 2024 में चौथे और पांचवें सबसे बड़े कुबेर के रूप में उभरे हैं।

Also read: मायसू-दरभंगा एक्सप्रेस हादसा, टक्कर के बाद डिब्बों में आग

Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Sumedha