भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखर ने मंगलवार, 13 अगस्त को हर घर तिरंगा बाइक रैली की शुरुआत की। गजेंद्र सिंह शेखावत, राम मोहन नायडू और किरेन रिजिजू जैसे कई भाजपा नेता इस रैली का हिस्सा बने। इस रैली की शुरुआत भारत मंडापम से हुई और ये मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खत्म होगी।

रैली की शुरुआत करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि “यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। हर घर तिरंगा एक अभियान है जो ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का एक हिस्सा है। 2021 में, लोगों को तिरंगा घर लाने और 75वें स्वतंत्रता दिवस पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। अब यह एक आंदोलन बन गया है, अब करोड़ों लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर एक नया रिकॉर्ड बनेगा। ‘हर घर तिरंगा’ हमारी आजादी, गौरव और विकसित भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि यह सदी भारत की है। कुछ साल पहले, भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के लिए चिंता का विषय था। आज हम तीसरी वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, हम आज 5वें हैं।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रैली में बयान देते हुए कहा कि “आज देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ के लिए माहौल बनाकर लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। देश को जगाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा शुरू हुई है और ये एक आंदोलन बन गया है। ये आंदोलन देश को मजबूत करने के लिए है।”

भाजपा के द्वारा  हर घर तिरंगा की शुरुआत की गई थी। इसके कारण लोगों ने अपने घर में तिरंगा फहराने की शुरुआत की। इसके कारण तिरंगा सिर्फ स्कूल और कार्यालय तक ही सीमित नही रहा। तिरंगा अब हर व्यक्ति के घर में फहराया जा रहा है।

Read:प्रशांत किशोर नही बनेंगे सीएम

Visit: https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.