बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन आज अपना जन्मदिन मना रही है। कृति आज अपना 34वा जन्मदिन मनाएगी। कृति एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री है जो आज किसी भी पहचान की मोहताज नही है। आज हर कोई कृति को उनके बेहतरीन एक्टिंग और लुक्स के लिए जनता है।
कृति का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। इससे पहले की कृति मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखती, उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

बॉलीवुड डेब्यू:-


कृति ने अपने कैरियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से की। जिसमे कृति के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हे फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू दिलाया, जिससे वह एक उभरती हुई सितारे के रूप में नजर आने लगी। उसके बाद कृति कहा रुकने वाली थी, दिलवाले (2015), बरेली की बर्फी (2017), लुका छुपी (2019), मिमी (2021) जैसी अनेक फिल्मे की ओर दर्शकों का प्यार प्राप्त किया। इसके अलावा कृति कई उच्च प्रोफाइल ब्रांड का चेहरा भी रह चुकी है, जिससे लोग उन्हें और भी ज्यादा पसंद करने लगे है।

कृति ने अपने कैरियर के 10 साल पूरे कर लिए है, लेकिन कृति का ये सफर अभी लंबा है। कृति ने अपने फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं निभाना जारी रखा है, जिससे भारतीय फिल्म उद्योग में उन्हे एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में बल मिला है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.