रविवार, 25 अगस्त को शाम 6:30 बजे के करीब एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। बता दें कि यह हादसा हजारीबाग के चरही में हुआ। एनएच- 33 पर हुए इस हादसे में ट्रक पर सवार 5 मजदूरों को अपनी जान गवानी पड़ी। ट्रक पर सवार अन्य 6 मजदूर घायल है। सभी घायल हुए मजदूरों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है। अस्पताल वालों ने एक मजदूर की स्थिति गंभीर बताई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए भेजा। हादसा होने पर 4 मजदूरों की मौत हुई थी लेकिन इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने अपना दम तोड़ दिया।
रांची की ओर लौट रहा था ट्रक
मिली सूचना के अनुसार, हादसे का शिकार हुए ट्रक में टेंट का सामान था। रांची की ओर वापस लौट रहे उस ट्रक की छत के ऊपर मजदूर सवार थे। तेज़ गति से चल रहा ट्रक अचानक डिवाइडर से टकरा गया। ऐसा होने से छत पर सवार सभी मजदूर छत से नीचे आ गिरे। इस कारण तुरंत ही 4 मजदूरों ने अपना दम तोड़ दिया।
परिजनों का किया जा रहा इंतजार
हादसे के बाद सभी 11 मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें मृत 5 मजदूरों को उनके परिजनों के आने तक वहां पहचान के लिए रखा गया है। घायल मजदूरों का उसी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
ट्रक की चपेट में आई थी कार
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में एक कार भी आ गई थी। दूसरी लेने में जा रही कार ट्रक से टकरा गई। गरिमत की बात यह रही कार में सवार व्यक्तियों को कुछ नहीं हुआ।
Read:बुलडोजर की कार्रवाई पर भड़की प्रियंका गांधी
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia