कुछ दिनों से बातें फैल रही थी की चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। इस वजह से झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता फैल रही है। चंपई सोरेन के दिल्ली जाने से इस खबर को और हवा लग गई है।
इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर धन का उपयोग करके पार्टी और परिवार में दरार पैदा करने का आरोप लगाया हैं। भाजपा पैसे का इस्तेमाल कर विधायकों को अपने तरफ कर लेती है। विधायक भी पैसों के लालच में आकर पार्टी बदल लेते हैं।
लोगों को संबोधित कर साधा भाजपा पर निशाना
उन्हें लोगों को संबोधित करने के दौरान कहा कि “ये लोग (विपक्षी) गुजरात, असम, महाराष्ट्र से लोगों को ला कर यहां के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक लोगों के ऊपर जहर बोने का काम करते हैं और एक दूसरे से लड़वाने का काम करते हैं. समाज छोड़िए, ये लोग घर भी फोड़ देते हैं और पार्टी तोड़ने का काम करते हैं. आए दिन विधायकों को खरीदते रहते हैं.”
उन्होंने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “पैसा ऐसा चीज है कि नेता लोगों को इधर से उधर जाने में देर नहीं लगती. खैर कोई बात नहीं… हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार 2019 से निरंतर जनता के बीच में खड़ी है.”
चंपई सोरेन से पोस्ट कर रखा अपना पक्ष
चंपई सोरेन ने भी अपना पक्ष रखते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी पार्टी जेएमएम से नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि सीएम पद से हटाए जाने के बाद वह आहत हुए हैं। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को उन्होंने उनका अपमान बताया है।
उन्होंने यह भी यह भी कहा लोकतंत्र में इससे अपमानजनक बात और कुछ नही हो सकता है कि एक सीएम के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे। उन्होंने यह भी बताया कि उनका 40 वर्ष का राजनीतिक कैरियर बेदाग रहा है। इससे वह काफी टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं।
Read:शाह ने प्रदान की 188 लोगों को भारत की नागरिकता
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia