अगर कर रहे हैं सुबह का नाश्ता स्किप तो हो जाए सावधान, जानें समाधान

By
Last updated:
Follow Us
Button

आज के इस युग में लोगों के नींद और दिनचर्या में काफी उथल-पुथल देखने को मिलता है। दिनचर्या एवं खानपान में बदलाव होने से कमजोरी, दिन में नींद आना, ब्लड शुगर की समस्याएं जैसी चीजों का सामना करना पड़ रहा है और इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इस नए युग में नई टेक्नोलॉजी के साथ लोगों का जीने का तरीका भी बदल गया है। लोग सोने से पहले अपने मोबाइल फोन में काफी समय व्यतीत करते है। युवाओं में तो सोने से पहले एक मूवी देखना या फिर पूरी वेब सीरीज खत्म करके सोने तो जैसे एक ट्रेंड बनता जा रहा है। सोने के समय सारणी में बदलाव के कारणों से लोग सुबह देर से उठते है और इन सब चक्करों में कुछ कुर्बान होता हैं तो वो है सुबह का नाश्ता।

सुबह लेट से उठने के बाद काम पर जाने की अफरा तफ़री में लोग सुबह के नाश्ते का मोल ही नहीं समझते। लोग नींद तो पूरी कर लेते है पर उस चक्कर में नाश्ता ना करने की भूल से अनगिनत बीमारियों की चपेट में आते जाते हैं।

क्या होता हैं जब आप कर देते हैं ब्रेकफास्ट स्किप!

इरेगुलर ब्रेकफास्ट करने या ब्रेकफास्ट ना करने से आपके मेटाबॉलिज्म पर भारी असर पड़ता हैं। जब आप नाश्ता नहीं करते तो आपके मेटाबॉलिज्म का स्तर असमान्य हो जाता हैं। इससे मेटाबॉलिज्म रिएक्शन में भी बदलाव आता है, और ग्लूकोज लेवल भी बिगाड़ सकता है। साथ ही आप टाइप 2 डायबिटीज के भी शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते है कि सुबह का नाश्ता कब करना उत्तम माना जाता है।
नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय उस समय के 12 घंटे बाद का है जब आपने पिछली शाम/रात को खाना खाया था। यह हर किसी के लिए काम करता है. 12 घंटे का अच्छा फास्ट ज्यादातर लोगों के लिए सबसे उपयुक्त होता है. शरीर को नींद और उपवास के माध्यम से काफी समय तक आराम मिलता हैं। उपवास के समय को 14 या 16 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है । पर यह पूरी तरह से आपके शरीर के रिएक्शन पर निर्भर करता है।

सुबह नाश्ता नहीं करने पर हो सकती है ये बीमारियां

माना जाता है कि सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है। और स्वास्थ को बनाए रखने के लिए  सुबह का नाश्ता राजा की तरह दोपहर का खाना उससे हल्का हो और रात का खाना  भिखारी जैसा होना चाहिए। आगे हम जानते है कि अगर आप सुबह समय पर नाश्ता नहीं करते तो क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको झेलनी पर सकती है?

नए शोध के अनुसार अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आपको हृदय रोग संबंधित दिक्कतें आ सकती है। वजन में भी वृद्धि होती है साथ ही टाइप 2 डायबिटीज की भी समस्याएं आ सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल में भी वृद्धि देखने को मिलती है जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इन सब कारण से हृदय रोग से लोग ग्रसित हो जाते हैं और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

आज कल युवाओं में बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है, और यह सब कहीं ना कहीं सुबह का नाश्ता न करने का परिणाम है। लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं जिससे मिलने वाले न्यूट्रिशन एनर्जी उन्हें नहीं मिल पाता और बालों को पोषक तत्व ना मिलने के  कारण उन्हें बाल संबंधित समस्याओं से ग्रसित होना पड़ता है। सुबह का नाश्ता आपके दिमागी विकास के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही ध्यान लगाने में काफी मदद करता है, नए स्किल सीखने में, पूरे दिन क्रिएटिव माइंड को बरकरार रखने तथा पूरे दिन एक ऊर्जा के साथ खुशी से समय बिताने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

Garnish your morning breakfast plate with healthy things
Morning breakfast

इन चीजों से सजाए आपने सुबह के नाश्ते की प्लेट

भारतीय घरों में अगर सुबह के नाश्ते की बात करें तो मुख्य रूप से पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसके साथ कुछ लोग दही, दूध, छाछ या जूस भी लेते हैं। लेकिन इसमें आप पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी शामिल करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा। शोध के अनुसार  ब्रेकफास्ट में अंडा खाने से परिपूर्णता की भावना बढ़ जाती है, अगले भोजन में कैलोरी इनटेक की मात्रा कम हो जाती है और ब्लड शुगर व इंसुलिन के लेवल को स्थिर रखने में मदद मिलती है।

फल पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते का अच्छा विकल्प हैं। सभी प्रकार के फलों में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर होता है और कैलोरी भी अपेक्षाकृत कम होती है। खट्टे फलों में विटामिन सी बहुत अधिक होता है।

Also read: रांची में बुलेट बाइक में अचानक लगी आग, प्रेम प्रसंग का मामला!

Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

For Feedback - [email protected]
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply