शुक्रवार 2 अगस्त, को भारत और श्रीलंका के बीच र. प्रेमदासा स्टेडियम में पहला वनडे खेला। रोहित की कप्तानी और गंभीर के कोचिंग में भारत का यह पहली सीरीज है।

श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से बॅलेबाज़ी करने उतरे पथुम निसंका ने 56 रन बनाये। डुनिथ वेलल्लागे‌ 65 गेंदों में दो छक्के और सात चौकों की मदद से नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप, और सुंदर ने भी एक एक विकेट चटकाए।

कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली दस महीने बाद एक साथ वनडे खेल रहे है। उन्होंने साथ में आखिरी वनडे 19 सितंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था। वह वनडे विश्व कप का फाइनल मैच था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की ओर से उतरे रोहित ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित ने 47 बॉल में 58 रन बनाए। रोहित ने 3 छक्के और‍ सात चौके लगाए। रोहित ने इस ही बीच बतौर ओपनर अपने 15,000 रन भी पूरे किए। कोहली ने 32 गेंदों में दो चोको की मदद से 24 रन बनाये। डुनिथ वेलल्लागे‌ ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने रोहित और शुभमन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आसलंका ने भी दो विकेट लिए। श्रीलंका की ओर से असीता फर्नांडो और अकिला धनंजय ने भी एक एक विकेट लिया। हसरंगा ने तीन विकेट लिए।

अक्षर ने 33 रनों की जरूरी पारी खेली। उनका साथ राहुल ने बखूबी निभाया और टीम के लिए 31 रन जोड़े। शिवम दुबे ने आखिर में 25 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर मैच टाई करवाने में अहम योगदान दिया।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.