बुद्धवार, 7 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी एक दिवसाये अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया। श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से मात दी। यह भारत का इस साल का आखिरी वनडे है। श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज में हराया। यह रोहित और गौतम गंभीर का साथ में पहला सीरीज था। इस साल भारत का और कोई भी वनडे मैच नही है।

श्रीलंका ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 248 रन बनाये। अविस्का फर्नांडो ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 102 गेंदों में दो छक्के और नौ चोको की मदद से टीम के लिए 96 रन जोड़े। विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने 82 गेंदों में 59 रन बनाये। पथुम निसंका ने भी 45 रन बनाये। भारत की ओर से अपना पहला वनडे खेलने वाले रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। सिराज ने भी एक विकेट अपने नाम किया। भारत के तीनों स्पिनर सुंदर, कुलदीप ओर अक्षर पटेल ने भी एक – एक विकेट अपने नाम किया। भी

भारत 249 रनों के पीछा करने उत्तरी, पर 26.1 ओवर में 123 रन बनाकर 10 विकेट खोये। कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक 35 रन बनाये। कोहली और सुंदर ने भी 20 और 30 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे  ने पंजा खोला। जेफ्री वेंडरसे और तीक्ष्णा ने भी दो-दो विकेट लिए।

Read: छत गिरने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत, बेटा घायल

Visit: https://www.youtube.com/@TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.