गत चैंपियन भारत ने मेज़बान चीन पर 1-0 से संघर्षपूर्ण जीत हासिल किया। यह भारत का पांचवां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब है। हरमनप्रीत सिंह की टीम के लिए यह जीत आसान नही थी, पर अंत में 1-0 से जीत दर्ज की।
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम का यह पहला टूर्नामेंट है। फाइनल में भारतीय टीम पहले तीन क्वार्टर में चीनी रक्षा को तोड़ने में विफल रही। डिफेंडर जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में एक दुर्लभ फील्ड गोल करके अपनी टीम को खिताब दिला दिया।

भारत का सफर

भारत ने अपने पहले मैच में चीन को 3-0 से शिकस्त दी थी। भारत ने अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया। मलेशिया को भारत से 8-1 से करारी हार मिली। कोरिया और पाकिस्तान को भी भारत ने 3-1 और 2-1 से हराया। कोरिया को दूसरे मैच में भी भारत से 4-1 की हार का सामना करना पड़ा।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.