भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला भारत ने 3-0 से अपने नाम कर ली। मैच बारिश की कारण देर से शुरू हुआ। भारत ने पहले बेटिंग करते हुए 137 रन बनाये जवाब में श्रीलंका ने भी 137 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया। सूर्या की कप्तानी और गौतम गंभीर के कोचिंग में भारत का यह पहला सीरीज था।
सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 गेंदों में 2 विकेट खोकर 2 रन बनाये। भारत की ओर से सुंदर ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की। जवाब में भारत की ओर से उतरे शुभमन गिल और कप्तान सूर्या। सूर्या ने पहले ही गेंद पर चौका मार कर मैच जीत लिया।
बारिश के कारण टॉस में करीब चालीस मिनट की देरी हुई।देरी के बावजूद मैच पूरे बीस ओवर का हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रन बनाए। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाये। रियान पराग ने 18 गेंदों में 26 रन बनाये। श्रीलंका के लिए महीश तीक्ष्णा ने तीन विकेट चटके। हसरंगा ने भी दो विकेट लिए। भारत की ओर से सुंदर ने भी दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 25 रन बनाये।
श्रीलंका ने 7 विकेट खोये। श्रीलंका की ओर से बेटिंग करने उतरे पथुम निसंका ने 26 रन बनाये। निसंका ने 27 गेंद में पाँच चौके मारे। कुशल मेंडिस ने भी अच्छी परी खेलते हुए टीम के लिए 43 रन जोड़े। कुशल परेरा ने भी पाँच चौको की मदद से 34 गेंद में 46 रन बनाये। भारत की ओर से रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई और सुंदर ने दो – दो विकेट लिए। कप्तान आलंका सुंदर की पहली गेंद पर विकेट कीपर संजू के दस्तनो में गेंद मार बैठे।
शुकवार, 2 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एक दिवासिये श्रृंखला भी शुरू हो रही है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम:
रोहित (C), गिल (VC), कोहली, केएल(WK), पंत(WK), अय्यर, दुबे, कुलदीप, सिराज, सुंदर, अर्शदीप, पराग, अक्षर, खलील और हर्षित राणा