भारत ने शुकवार शाम को न्यूज़ीलैंड के साथ अपना टी-20 विश्व कप का पहला मैच खेला। दुबई के मैदान पर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाये। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर बल्लेबाजी भी नही कर सकी और 19 ओवर में 102 रनों पर सिमट गयी।
टॉस जीत कर न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने चार विकेट खोकर 160 रन बनाये। न्यूज़ीलैंड की ओर से कप्तान सोफि डिवाइन ने शानदार पारी खेलते हुए 36 गेंदों में सात चौके की मदद से नाबाद अर्धशतक (57*) रन बनाये। प्लिम्मेर ने भी 34 रन बनाये। बटेस ने टीम के स्कोर में 27 रनों का योगदान दिया। भारत की और से रेणुका ठाकुर सिंह ने दो विकेट चटकाए। अरुंधत्ति रेड्डी और आशा शोभना ने एक एक लिया।
भारत की और से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा लक्ष्य का पीछा करने उतरी। पर दोनों में से कोई भी कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पायी। स्मृति ने 13 गेंदों में 12 रन बनाये, और शेफाली केवल 2 रन बना पाई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी 15 रन बना कर रोसमैरी की शिकार बन गयी। न्यूज़ीलैंड की रोसमैरी ने चार और ले ताहू तीन विकेट लिए। ईडन ने अपनी टीम के लिए दो विकेट लिए। एमेलिय ने भी एक विकेट लिया।
Read: Bjp में शामिल हुए NCP नेता कमलेश सिंह
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia