हेमंत सोरेन द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड विधान सभा चुनाओ से ठीक पहले उन्होंने 25 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।
विधान सभा चुनाव से पहले झारखंड सरकार ने 25 भारतीय प्रशासनिक सेवा का बड़े स्तर पर ट्रांसफर किया गया है। राजपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी का तबादला कर दिया गया है। अगले आदेश तक रांची के कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग का उन्हें प्रधान सचिव बना दिया गाया है। रांची के पेयजल और स्वच्छता विभाग का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपने वर्तमान कामों के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग रांची, प्रबंध निदेशक जुडको, और प्रबंध निदेशक रांची ग्रेटर विकास एजेंसी का भी उत्तरदायित्व सौंपा गया है। अमिताभ कौशल जो खाद आपूर्ति सचिव है उनका तबादला कर उन्हें आईटी सचिव रांची के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। अगले आदेश तक डॉ. कौशल को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ झारखंड के वाणिज्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मनीष रंजन जो भवन निर्माण सचिव है, उन्हे उनके पद से हटा कर अगले आदेश तक रांची स्थित श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है। अबू बकर सिद्दीकी का कृषि सचिव से स्थानबदल करते हुए वन विभाग का सचिव बना दिया गया है। पेयजल सचिव पद से हटा कर राजेश कुमार शर्मा को अगले आदेश तक रांची में सचिव आपदा प्रबंधन विभाग का पद सौंपा गया है। आईटी सचिव विप्रा भाल को स्थानबदल करते हुए अगले आदेश तक उन्हें प्रधान सचिव राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
सचिव मनोज कुमार जो महिला बाल विकास विभाग के सचिव है उन्हे अपने कार्यों के साथ साथ उत्पाद विभाग का भी अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को झारखंड के भवन सचिव के रूप में रांची में अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है। अपने कार्यों के साथ साथ अरवा राजकमल अब निदेशक झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची तथा स्थानीय आयुक्त झारखंड भवन का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। अपने कार्यों के साथ साथ खान सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को अगली सूचना तक उद्योग सचिव के पद का अतिरिक्त काम भी सौंपा गया है। प्रशासक स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर, मंजूनाथ भजंत्री को अगले आदेश तक झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति रांची के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। अपने कामों के साथ-साथ भजंत्री मनरेगा आयुक्त रांची का अतिरिक्त काम भी संभालेंगे। विशेष सचिव श्रम विभाग, अमित प्रकाश, को स्थानांतरित करके उन्हें अगली सूचना तक उत्पाद आयुक्त, रांची का पद सौंपा गया है। इसके साथ ही, वे अगले आदेश तक झारखंड राज्य विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार का भी काम संभालेंगे। संदीप सिंह, जो पहले झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी थे, अब उन्हे नगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है। संदीप सिंह अगले आदेश तक अपने काम के साथ-साथ आरआर डीए के अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल को हजारीबाग नगर निगम से हटा दिया गया है और अब उन्हें झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उत्पाद आयुक्त रांची सुनील कुमार सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब अपर सचिव श्रम विभाग के पद पर उन्हे नियुक्त किया गया है। उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर अनन्य मित्तल को भी अगले आदेश तक प्रसाक स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। समीरा एस को झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान झारखंड का निदेशक और सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
रवि आनंद को कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर, दीपक कुमार दुबे को नगर विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर, सौरभ कुमार भौवनिया को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर, आलोक कुमार को गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर और शताब्दी मजूमदार को वित्त विभाग, रांची में अवर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियाँ अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार और राजभाषा विभाग ने शनिवार रात को इस विषय में सूचना जारी की है।
Read: ओल्ड राजेंद्र नगर बाढ़ हादसे में गिरफ्तार 5 लोगों की कोर्ट में हुई पेशी
Visit: https://www.facebook.com/Untoldthemedia