झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का नमांकन जोर शोर से शुरु हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी भी आज 28 अक्टूबर को धनवर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दर्ज करेंगे। साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजुद रहेंगे।
धनवार में मरांडी के नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए, जो पार्टी के प्रति क्षेत्र में मजबूत समर्थन को दर्शाता है। भाजपा के लिए यह सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और मरांडी की उम्मीदवारी को भाजपा की एक मजबूत रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पिछले चुनावों में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का वर्चस्व रहा है, लेकिन भाजपा को उम्मीद है कि मरांडी के नेतृत्व में पार्टी इस बार इसे अपने पाले में कर पाएगी।
हाल ही में भाजपा ने झारखंड चुनाव के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें मरांडी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। राज्य में कुल 81 सीटों में से भाजपा ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि शेष सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) को 10, जनता दल (यूनाइटेड) को 2, और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 1 सीट दी गई है। यह गठबंधन भाजपा की चुनावी ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनावी चरण होंगे, जिसमें प्रमुख सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बाबूलाल मरांडी का चुनावी मैदान में उतरना न केवल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह झारखंड की राजनीतिक तस्वीर को भी काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।
Also read: वडोदरा में टाटा-एयरबस विमान असेंबली सुविधा परिसर का उद्घाटन
Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia
1 thought on “झारखंड: धनवार से नामांकन दाखिल करेंगे बाबूलाल मरांडी”
Comments are closed.