प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में 83300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी की यह 17 दिनों में दूसरा दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आये थे।

बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था। और अब कुछ ही दिनों के भीतर आज झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।

गौरतलब है की झारखंड में दिसंबर 2024 तक 81 सदस्यीय विधान सभा के लिए चुनाव होने वाला है। क्योंकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो जायेगा।चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव तरीखों की घोषणा नहीं की है। 2020 के विधानसभा चुनाव में, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीतीं, भारतीय जनता पार्टी ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं।

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के 10 साल पूरे होने पर कहा कि, ‘स्वच्छ भारत मिशन’ इस सदी में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सफल आंदोलन है, जिसे कई वर्षों के बाद भी लोग याद रखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने जन भागीदारी और जन नेतृत्व के प्रदर्शन के माध्यम से लोगों की ऊर्जा को प्रतिबिंबित किया है।

Read:उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर मुगलसराय से प्रधानमंत्री तक का सफर, और फिर एक रहस्यमयी मौत

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.