भगवान ने बचा लिया जान,कांग्रेस नेता आलोक दुबे पर दिखी प्रभु की असीम कृपा

By
On:
Follow Us
Button

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महासचिव आलोक दुबे के डोरंडा स्थित आवास पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। उनके घर की जर्जर छत अचानक गिर गई, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 

घटना की जानकारी खुद आलोक दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए बताया कि रात साढ़े 11 बजे अचानक उनके घर की छत गिर गई। उन्होंने लिखा, “अभाव के कारण मरम्मत टालता रहा, लेकिन ईश्वर ने अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए रक्षा कवच फैला दिया। किसी की जान नहीं गई, यही बड़ी राहत की बात है।”

कार को हुआ नुकसान

घर की छत गिरने से आलोक दुबे की पार्किंग में खड़ी कार को नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय वह और उनका परिवार घर के अंदर थे, जिस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। 
दुबे ने इस घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि लंबे समय से मकान की मरम्मत नहीं हो पाई थी। उन्होंने इसे “ईश्वर की कृपा” बताते हुए कहा कि अब जल्द ही मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। 

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जानकारी लेते हुए मकान की स्थिति का निरीक्षण करने की बात कही है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आलोक दुबे के सुरक्षित बच निकलने पर राहत जताई है। 

Also read:जज साहब ने मानी अपनी गलती, कहा – ‘हम भी इंसान, सीखने का सिलसिला जारी’!

Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

For Feedback - untoldthemedia@gmail.com
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply