एक बार फिर से झारखंड से चौका देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड की एक महिला तीन महीनों से गायब थी जो सोनभद्र के गुफा में मिली। लगभग तीन महीने से गायब यह युवती सोमवार को कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह गुप्ताधाम की गुफा में पाई गई। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें एक महिला सांप की तरह व्यवहार करती हुई देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला असामान्य ढंग से जमीन के ऊपर रेंगते हुए सांप की तरह फुफकार रही है।
झारखंड के सोनभद्र में ग्रामीण मान यह मान रहे हैं कि ईश्वर द्वारा महिला को दैवीय शक्तियां प्राप्त हुई हैं। स्थानीय लोग महिला की पूजा करने लगे है। केवल यही नहीं, दूर- दूर के गांव से लोग महिला को देखने आ रहे हैं और उसकी पूजा कर रहे हैं।
हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के अलग-अलग राय का सामने आना तय था। कई लोगों का यह मानना है कि सच में महिला के अंदर द्विय शक्ति आ गई, जबकि कई लोगों का यह मानना है कि यह सिर्फ अंधविश्वास है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि झारखंड के करिवाहडीह खरौंदी इलाके से महिला इतनी दूर सोनभद्र कैसे पहुंची।
महिला के घर वालों से पूछे जाने पर उन्होंने यह बताया कि 3 महीने पहले महिला घर से लापता हो गई थी। काफी खोजने पर भी उनका पता नहीं चल पाया था। उन्होंने यह भी बताया कि महिला घर के एक सदस्य के सपने में आई थी और बताया था कि वह सोनभद्र की गुफा में है।
हालांकि की जब महिला के घरवाले जब सोनभद्र पहुंचे तो उन्हें वह नहीं मिली। न मिलने पर घरवालों ने गुफा के बाहर कीर्तन किया। उसके बाद जैसा वीडियो में दिखाया गया है वैसा ही हुआ। महिला गुफा के बाहर रेंगती हुई और सांप की नकल करती हुई बाहर निकली।