जमशेदपुर: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मार कर हत्या

By
Last updated:
Follow Us
Button

जमशेदपुर: रविवार देर रात को MGM पुलिस थाना क्षेत्र के बालिगुमा से बड़ी खबर आ रही है कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गया जिससे सनसनी का माहौल बना हुआ है। घटना मिनी पंजाब ढाबा के सामने अंजाम दिया गया।

सूत्रों की माने तो विनय सिंह मानगो बालिगुमा से अपने कुछ साथियों के साथ लौट रहे थे। जैसे ही विजय सिंह ढाबा के लेने में दाखिल हुए उन पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  बताया यह भी जा रहा है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आत्मरक्षा करने की कोशिश की लेकिन इससे पहले की वो कुछ कर पाते, हमलावर की गोली से वो गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

विनय सिंह मानगो, जमशेदपुर के सहारा सिटी के निवासी थे। घटना के बाद क्षत्रिय समाज में शोक की लहर फैल गई है। घटना को लेकर परिवार के लोग और करणी सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शोक में डूबे हुए है।

पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हत्या के पीछे की मनसा अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

करणी सेना के संस्थापक ने दी चेतावनी…

करणी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने झारखंड सरकार एवं प्रशाशन को चेतावनी देते हुए ये मांग रखी है कि अगर आरोपी 48 घंटों में पकड़ा नहीं गया तो पूरे झारखंड में तांडव होगा और जरुरत पड़ने पर पूरा भारत भी बंद करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक मृत शरीर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में करणी सेना का हर एक सदस्य विनय सिंह के परिवार वाले के साथ खड़ा है और परिवार वाले से साथ देने की अपील की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तुरंत जमशेदपुर पहुंचने का आह्वान किया।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

For Feedback - [email protected]
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply